आजमगढ़ : कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
निजामाबाद। फैज़ान अहमद तहलका 24×7 थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहां रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद एक युवक ने जान दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तहबरपुर थाना क्षेत्र का निवासी था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
फरिहां रेलवे स्टेशन के आउटर सिंगल के अंदर रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह दिल्ली से आ रही कैफियात एक्सप्रेस के सामने एक युवक ने कूद कर अपनी जान दे दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। घंटे भर के प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त अमर सिंह (36) पुत्र हरिराम निवासी महुआरा थाना तहबरपुर के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।