आजमगढ़ : गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई। उसके पास ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

















