आजमगढ़ : घर वाले सोते रहे बेखबर, चोरों ने खंगाला पूरा घर

आजमगढ़ : घर वाले सोते रहे बेखबर, चोरों ने खंगाला पूरा घर

अतरौलिया।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित मुस्लिम बस्ती में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर को अपना निशाना बना लिया। घर में घुसे चोर 60 हजार रुपए व जेवर समेत लगभग तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस बात की भनक घर में सो रहे लोगों को नहीं हुई।अतरौलिया कस्बा निवासी अहमद अली उर्फ मद्दी पुत्र दीन मोहम्मद के परिजन मंगलवार की रात भोजन करने के बाद सोने चले गए।
विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण घर का मुख्य दरवाजा खुला छोड़ परिवार के कुछ सदस्य मकान की छत पर तो कुछ लोग कमरे में सो रहे थे। रात में मकान का मुख्य दरवाजा खुला देख चोर अंदर घुस गए और 60 हजार नगद सहित तीन लाख की सपंत्ति पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों ने बताया कि चोरों ने लगभग 60 हजार नकदी, एक हार, एक मंगलसूत्र, मांगटीका, कान का झाला, तीन अंगूठी, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 75 हजार व अन्य सामान, सहित लगभग तीन लाख रुपये कीमत के सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह तब हुई जब गृहस्वामी की पत्नी रोशन जहां उठकर कमरे में गई। उसने देखा कि कमरे में रखे दो बक्से खुले हुए हैं सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद लोगों को घर में हुई चोरी की बात पता चली। इसकी सूचना पुलिस की 112 नंबर पर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। पुलिस घटनास्थल के अगल-बगल लगे सीसी कैमरों की फुटेज जांच कर चोरों की पहचान करने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया रूद्रभान पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली जांच की जा रही है।
Previous articleआजमगढ़ : मुख्तार गैंग के दो व अखंड गैंग के तीन सदस्यों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
Next articleजौनपुर : ट्रैक्टर की चपेट में आने से दादा-पोते की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?