आजमगढ़ : चेकिंग टीम ने काटा 48 लोगों का अवैध कनेक्शन
पवई।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार में विद्युत विभाग ने रविवार को कटिया कनेक्शन हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। 48 कटिया कनेक्शन हटाकर लोगों को वैध कनेक्शन कराने के लिए जेई द्वारा निर्देश दिया गया।कटिया कनेक्शन अभियान चलाए जाने के बाद भी ग्रामीणांचलों में तमाम लोग अवैध रूप से कटिया डाल बिजली का उपयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

















