आजमगढ़ : दहेज हत्या के मामले सास-ससुर व पति गिरफ्तार
मेंहनगर। फैज़ान अहमद तहलका 24×7 थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में सास-ससुर व पति को अक्षयबर नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक लालजीत पासी पुत्र फिरतू पासी निवासी ग्राम बरामदपट्टी थाना गंभीरपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उनकी लड़की की शादी 15 जून वर्ष 2020 को ग्राम भदसारी में दलजीत सरोज के लड़के बाले लखंदर के साथ हुई थी। उनकी लड़की को 10 माह का एक बच्चा भी है। आरोप लगाया कि उनकी लड़की को दलजीत सरोज व बाले लखंदर (पति) और शारदा (सास) आए दिन दहेज में गाड़ी की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे।
ससुराली जन की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर पांच अक्टूबर को समय 11 बजे उनकी लड़की जहरीला पदार्थ खा लिया और तबीयत खराब हो गई। जिसको जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया, ईलाज के दौरान डाक्टर द्वारा छह अक्टूबर को दो बजे रात को मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी थी।