सोशल मीडिया पर गाली गलौज, बदनाम करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

सोशल मीडिया पर गाली गलौज, बदनाम करने और जान से मारने की धमकी का आरोप,तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से गाली-गलौज करने,गलत जानकारी प्रसारित कर सामाजिक एवं राजनीतिक छवि खराब करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार पश्चिमी कौड़िया मेन रोड निवासी वेद प्रकाश जायसवाल ने आरोप लगाया कि अक्षत अग्रहरि पुत्र अनिल अग्रहरि निवासी हुसैनगंज मेनरोड और उसके दो अन्य साथियों द्वारा उनके मोबाइल फोन पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।आरोप है कि उनके व्हाट्सएप और व्हाट्सएप ग्रुप में उनकी माता के संबंध में गलत जानकारी प्रसारित करने के साथ ही मारपीट के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनके राजनीतिक जीवन और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है तथा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।इससे आहत होकर पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।मामले की जांच उपनिरीक्षक सुभाष गिरि को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleगोशाला में बीमार गोवंश के घाव में पड़े कीड़े, रिस रहा खून
Next articleबकरे के मांस में जहर मिलाकर पति को मारने की कोशिश का आरोप, महिला ने पुलिस व मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगाई गुहार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?