आजमगढ़ : पुलिस की छापेमारी के दौरान फरार हुए तीन अभियुक्त गिरफ्तार
रानी की सराय।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के चकखैरूल्लाह तिराहे पर बदमाशों द्वारा लूट की योजना बनाने के दौरान पुलिस ने छापेमारी किया था। जिसमें हिस्ट्रीशीटर समेत तीन बदमाश पकड़े गए थे तो वहीं चार अन्य फरार हो गए थे। चार फरार आरोपियों में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।बीते 20 जुलाई की रात रानी की सराय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चकखैरूल्लाह तिराहे के पास आधा दर्जन बदमाश मौजूद है और एक मैजिक की आड़ में बैठ कर लूट की योजना बना रहे है।

















