आजमगढ़ : युवती समेत दो की फांसी के फंदे से लटकती मिली लाश
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
फूलपुर कोतवाली व जहानागंज थाना क्षेत्र में युवती समेत दो की फंदे पर लटकती लाश मिली। सूचना पर पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहली घटना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया गांव की है। गांव निवासिनी चांदनी (20) पुत्री महावीर घर से निकली थी। देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन भी शुरू की। शाम चार बजे के लगभग घर से एक किमी दूरी पर चांदनी की लाश बेर के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली।

आस-पास के लोगों की सूचना पर परिजनों के अलावा फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तीन भाइयों और पांच बहनों में चौथे नंबर पर थी। परिवार के लोगों की मानें तो बचपन में छत से गिर जाने के चलते उसका मानसिक संतुलन कुछ बिगड़ गया था।
















