आजमगढ़ : 120 पुड़िया हेरोइन के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

आजमगढ़ : 120 पुड़िया हेरोइन के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला समौधी तिराहा के पास से शुक्रवार को पुलिस ने हेरोइन बेच रहे मां व बेटे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 21 ग्राम से अधिक हेरोइन व बिक्री के 5640 रुपये बरामद किए।मुबारकपुर चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि समौधी की गली में एक महिला व पुरुष मादक पदार्थ बेच रहे हैं। सूचना पर चौकी इंचार्ज ने पुलिस कर्मियों के साथ घेराबंदी की।

थोड़ी देर में एक महिला व पुरुष आते दिखाई दिए। शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें रोक कर तलाशी ली। उनके पास से 120 पुड़िया हेरोइन व 5640 रुपये मिले। पूछताछ में महिला ने अपना नाम फूलमती बताया। दूसरे आरोपी संजय कुमार निवासी ग्राम बरहदपुर थाना मोहम्माबाद गोहना जनपद मऊ ने बताया कि वह फूलमती का पुत्र है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
Previous articleआजमगढ़ : मानकों को पूरा किए बगैर नहीं चलेंगे कोचिंग सेंटर
Next articleजौनपुर : औंधे मुंह गिरा मिला अज्ञात युवती का शव, हत्या की आशंका
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?