28.1 C
Delhi
Friday, July 18, 2025

आठवीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस संपन्न

आठवीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस संपन्न

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              क्षेत्र के बड़ागांव में शुक्रवार देर रात आठवीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस आयोजन किया गया। जिसमें हज़रत अब्बास अलमबरदार की याद में अलम-ए-मुबारक व शबीहे -ए-ज़ुलजनाह का जुलूस निकाला गया।जुलूस में शामिल अकीदत मंदों द्वारा तबल बजाते चल रहे थे, जगह जगह लोगों ने शर्बत, तबर्रुक (प्रसाद) भी वितरित किया।
देढ़ दर्जन से अधिक शबीहे-ए-ज़ुलजनाह के साथ अलग-अलग अंजुमनों अपने अपने अंदाज नौहा मातम पेश किया। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से भ्रमण करता हुआ बाजार के रास्ते लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित मौला अब्बास के रौज़े पर जाकर संपन्न हुआ। संचालन असगर मेहंदी गुड्डू ने किया। जुलूस का आगाज़ जौनपुर के मशहूर शायर व हुसैनी मिशन के जनरल सेक्रेटरी सैयद परवेज मेहदी, शहर अर्शी ने किया। ज़ायरीनो का समूह सायंकाल से ही इमाम बारगाह नूर मंज़िल में पहुंचकर तकरीर की प्रतीक्षा करते दिखे।
जुलूस की अध्यक्षता हुसैनी मिशन के सैयद जीशान हैदर ने की।इस मौके पर मो. शारिक, एडवोकेट अली असद, हसन मेहंदी, समीम हैदर, पूर्व प्रधान मो. अजहर, हसन रजा, सैयद अबूजर आब्दी, वारिस हाशमी, मुजाहिद हुसैन, बब्लू इलेक्ट्रीशियन समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

UIDAI ने 1 करोड़ 17 लाख आधार नंबर किए डिएक्टिवेट   

UIDAI ने 1 करोड़ 17 लाख आधार नंबर किए डिएक्टिवेट नई दिल्ली। तहलका 24x7                ऐतिहासिक...

More Articles Like This