32.1 C
Delhi
Sunday, July 20, 2025

आय से अधिक खर्च करने वाले जौनपुर निवासी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पर केस

आय से अधिक खर्च करने वाले जौनपुर निवासी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पर केस

# विजिलेंस टीम ने एफआईआर दर्ज कर शुरु की विवेचना

लखनऊ। 
तहलका 24×7
             यूपी की राजधानी लखनऊ में विजिलेंस ने प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है। शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने उनकी चल-अचल संपत्तियों की जांच की। इसमें कुल वैध आय से करीब एक करोड़ रुपये अधिक व्यय करने के पुख्ता प्रमाण मिले थे। शासन की अनुमति के बाद विजिलेंस के कानपुर सेक्टर ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बता दें कि मूलरूप से जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर निवासी एवं वर्तमान में राजधानी स्थित गोमतीनगर के विनीत खंड में रहने वाले सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ शासन के निर्देश पर संपत्तियों की खुली जांच की गई थी। इसमें सामने आया कि उन्होंने अपनी आय के सभी वैध स्रोतों से 1.68 करोड़ रुपये अर्जित किए, जबकि चल-अचल संपत्तियों को खरीदने और भरण पोषण में 2.74 करोड़ रुपये व्यय किए।
मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु करने की अनुमति मिली इस तरह उन्होंने 1.05 करोड़ रुपये की काली कमाई अर्जित की थी। इस अंतर के बारे में विजिलेंस ने उनसे जवाब-तलब किया, जिसका वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी। शासन ने बीते माह मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु करने की अनुमति प्रदान की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बिना बायोप्सी खून की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की जांच संभव: डा. कमलेश गिडवानी

बिना बायोप्सी खून की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की जांच संभव: डा. कमलेश गिडवानी जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका...

More Articles Like This