17.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

ईडी अधिकारियों को देख दूसरी मंजिल से कूदकर भागने की कोशिश कर रहे विधायक गिरफ्तार

ईडी अधिकारियों को देख दूसरी मंजिल से कूदकर भागने की कोशिश कर रहे विधायक गिरफ्तार           

कोलकाता।
तहलका 24×7
               सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के 15 महीने बाद टीएमसी विधायक जीबन कृष्ण साहा को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।ईडी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बरन्या के अंदिर गांव स्थित उनके घर से तृणमूल विधायक को गिरफ्तार किया। इससे पहले ईडी अधिकारियों ने चार घंटे तक पूछताछ की। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोलकाता लाया गया।जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने मुर्शिदाबाद के अंदिर गांव स्थित जीबन कृष्णा के घर पर छापा मारा।
टीम को देखते ही विधायक ने घर से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम के साथ आए केंद्रीय सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ लिया। हालांकि, उससे पहले ही उन्होंने अपने दो मोबाइल फोन घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिए, अधिकारियों ने साहा के दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए। केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, भर्ती घोटाले से जुड़े वित्तीय अनियमितता के एक मामले में ईडी ने जीबन कृष्ण साहा के घर पर छापा मारा।
केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों के आने की खबर मिलते ही विधायक ने दूसरी मंजिल से कूद घर की दीवार फांदकर भागने की कोशिश की।लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने विधायक के आवास पर ही नहीं, बल्कि कई जगहों पर छापेमारी की। ईडी ने रघुनाथगंज थाना अंतर्गत पियारापुर स्थित बरन्या में विधायक साहा के ससुराल में भी तलाशी अभियान शुरु किया और घर को घेर लिया। अधिकारियों ने केंद्रीय बलों की मदद से छापेमारी की। इसके अलावा, ईडी के अधिकारी बीरभूम के सैंथिया स्थित जीबन कृष्ण साहा के करीबी और वार्ड नंबर 9 की पार्षद माया साहा के घर की भी तलाशी ली।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This