उत्तर प्रदेश की बेटी अंशिका यादव बनी भारत की शान
वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
अंतर्राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा में सारनाथ के बेलवा बाबा गोइठवा की बेटी ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

आंध्र प्रदेश में 18 से 22 मार्च को आयोजित इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन वन स्टार रेफरी जज परीक्षा में अंशिका यादव ने शानदार प्रदर्शन किया और 24 अप्रैल को स्वीटजरलैंड से इंटरनेशनल रेफरी जज परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ,जिसमें अंशिका यादव ने अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर वन स्टार इंटरनेशनल रेफरी (जज) बनी,जो इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन में भारत की पहली महिला रेफरी जज भी हैं।इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंटों में अपने देश की तरफ से निर्णायक और रेफरी की भूमिका निभाएंगी,जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है।
















