एक किलो चार सौ ग्राम मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7. खेतासराय पुलिस ने आजमगढ़ सीमा पर चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया, तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके से पास से 1.4 किलो ग्राम गांजा बरामद होने का दावा किया है। आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय हमराही अनिल यादव व विनोद प्रजाति के साथ ऑपरेशन प्रवेश के तहत आजमगढ़ की सीमा स्थित सोंगर गांव के समीप चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान एक युवक झोले में कुछ रखकर ले जा रहा था। शक होने पर पुलिस ने रोक लिया, पूछताछ किया तो अपना नाम अरबाज (19) पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला चौहट्टा खेतासराय बताया। तलाशी के दौरान इसके पास से झोले में रखा लगभग 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके आधार पर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
















