एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में पूर्वोत्तर की संस्कृति से रूबरू हुए छात्र
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
सर्वोदय इंटर कॉलेज,खुदौली में सोमवार को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को देश की सांस्कृतिक विविधता,राष्ट्रीय एकता तथा पूर्वोत्तर राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना था।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने युग्मित राज्य अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के पारंपरिक लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

दोनों राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा का आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया,जिसकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की।लोक नृत्य प्रस्तुति में अनन्या श्रीवास्तव,सृष्टि बिंद, निष्ठा यादव,अनाया शर्मा,पतंजलि शर्मा और रिया बिंद ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने पूर्वोत्तर भारत के ऐतिहासिक,
भौगोलिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि’एक भारत श्रेष्ठ भारत’जैसी पहल देश की विविध संस्कृतियों को समझने और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्राओं को डिक्शनरी भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।विद्यालय की प्रवक्ता रेखा यादव ने भी छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी विनोद कुमार मिश्र ने किया।इस अवसर पर कैप्टन राजेश यादव,विकास पाल, राजधारी,बृजेश कुमार,अनिल कुमार सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


















