15.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

एक ही परिवार के चार लोगों की दिनदहाड़े निर्मम हत्या से फैली सनसनी 

एक ही परिवार के चार लोगों की दिनदहाड़े निर्मम हत्या से फैली सनसनी 

एटा।
तहलका 24×7
               नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। बुजुर्ग दंपति के अलावा उनकी पुत्रवधू और नातिन का शव खून से लथपथ मिला। हत्या के बाद आरोपी घर को बाहर से बंद कर और पंखा चालू करके फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह और हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
           
पुलिस के मुताबिक एटा नगर कोतवाली के नगला प्रेमी गांव में रहने वाले बुजुर्ग गंगा सिंह, पत्नी श्यामा देवी, पुत्रवधू रत्ना सिंह और नातिन ज्योति की बेरहमी से हत्या की गई है। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब गंगा सिंह का नाती देवांश दोपहर दो बजे स्कूल से लौट कर आया। देवांश ने आवाज लगायी तो कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद जब उसने कमरे में देखा तो पंखा चल रहा था और गंगा सिंह का शव नीचे और अन्य लोगों के शव ऊपरी मंजिल में खून से लथपथ पड़े थे।
यह देखते ही देवांश जब चिल्लाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए। सभी को लहूलुहान देखकर इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।पुलिस जब मौके पर पहुंची तो श्यामा देवी की सांस चल रही थी, उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृतक घोषित कर दिया। चारो पर पहले किसी भारी वस्तु के प्रहार किया गया और धारदार हथियार से काटा गया है।
पुलिस को मौके से ब्लेड के टुकड़े भी मिले हैं।अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना के संबंध में देवांश के साथ ही पड़ोसियों से जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये हत्यारों का पता लगाया जा रहा है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This