एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से दहल उठा जिला

एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से दहल उठा जिला

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
              जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा बाईपास पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक वेल्डिंग वर्कशॉप से एक ही परिवार के तीन लोगों के खून से लथपथ शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान वर्कशॉप के मालिक गुड्डू कुमार, उनके भाई यादवीर और पिता लालजी के रुप में हुई। तीनों की मौत सिर पर किसी भारी हथियार से वार किए जाने के चलते हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। घटनास्थल से चार मोबाइल फोन और एक हथौड़े जैसा घातक हथियार बरामद हुआ है। परिवार ने शक जताया है कि कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसे पुलिस अब गंभीरता से जांच रही है। एडीजी वाराणसी व डीआईजी वाराणसी ने भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। जल्द खुलासा करने के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
तिहरे हत्याकांड की जघन्य वारदात के खुलासे के लिए एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक, दो क्षेत्राधिकारी समेत आठ टीमों का गठन किया है। फिलहाल जौनपुर दहशत के साए में है और लोग इस निर्मम हत्याकांड को लेकर सहमे हुए हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
Previous articleमृतका का आखिरी काल बना आरोपियों के लिए अभयदान
Next articleदुकान में घुसा अनियंत्रित टैंकर, चोरों ने पार कर दिया लाखों का माल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?