एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, दो कर्मचारी घायल

एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली,दो कर्मचारी घायल

# हथियार की जांच के दौरान हुआ हादसा, आजमगढ़ निवासी यात्री से पूछताछ, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

वाराणसी। 
तहलका 24×7 
               बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई।गोली की चपेट में आने से एयरपोर्ट पर तैनात दो कर्मचारी घायल हो गए।घटना के बाद टर्मिनल भवन में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया।पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार,आजमगढ़ निवासी एक यात्री अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने वाला था।यात्री के पास लाइसेंसी पिस्टल और मैगजीन थी,जिसे उसने नियमानुसार पहले ही घोषित किया था।हथियार की जांच और क्लीयरेंस की प्रक्रिया के दौरान अचानक पिस्टल से एक राउंड फायर हो गया।बताया जा रहा है कि गोली पहले जमीन से टकराई और उसके बाद उसके छर्रे पास में मौजूद दो कर्मचारियों को लगे।
हादसे में एक महिला कर्मचारी के पैर व जांघ में, जबकि दूसरे कर्मचारी के हाथ में चोट आई।दोनों घायलों को तत्काल हरहुआ स्थित अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों की हालत सामान्य बताई गई है।घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ,पुलिस और एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे।यात्री से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार की जांच के दौरान गोली किन परिस्थितियों में चली।
अधिकारियों ने घटना के सुरक्षा संबंधी पहलुओं की भी जांच शुरु कर दी है।फिलहाल एयरपोर्ट जैसे अति-संवेदनशील परिसर में हथियार की जांच के दौरान गोली चलने की घटना ने सुरक्षा और हथियार हैंडलिंग की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।हालांकि, उपलब्ध शुरुआती रिपोर्टों में घटना को अचानक हुई फायरिंग/हथियार के अनजाने में चलने की घटना बताया गया है।
Previous articleएसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, असलहा तस्कर गिरफ्तार
Next articleबारिश के बीच बोल बम के जयकारों से गूंजा बाजार, काशी के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?