एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए टीम मैनेजर होंगे रामसेवक यादव

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए टीम मैनेजर होंगे रामसेवक यादव

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
              अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय कुश्ती संघ ने रामसेवक यादव को भारतीय फ्री स्टाइल कुश्ती टीम का मैनेजर नियुक्त किया है।भारतीय दल 22 मई को वियतनाम के लिए रवाना होगा,जहां 23 से 28 मई तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
रामसेवक यादव के मनोनयन पर भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बबलू,उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद करण भूषण सिंह,प्रदेश महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह रानू,महासचिव राजकुमार मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरखनाथ यादव,अमरदेव यादव, लालजी पहलवान,मनोहर पहलवान एवं लालजी यादव उर्फ झगडू भइया आदि पहलवानों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
यह उपलब्धि बेसिक शिक्षा परिषद के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है,क्योंकि परिषद का एक शिक्षक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती खेल में विभाग का प्रतिनिधित्व करेगा।इस अवसर पर मंडलीय बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राय,बीएसए अनुराग श्रीवास्तव,बीईओ अखिलेश कुमार यादव,विजय प्रकाश यादव,जिला व्यायाम शिक्षक राजेश सिंह दोहरी तथा वाराणसी मंडल के शिक्षकों ने भी खुशी जाहिर की।
Previous articleगाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार: मौलाना मदनी
Next articleधू-धू कर जलीं सीज गाड़ियां, मची अफरा-तफरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?