17.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

कफ सिरप तस्करी में चार और फर्मों पर केस दर्ज, कुल संख्या पहुंची 18

कफ सिरप तस्करी में चार और फर्मों पर केस दर्ज, कुल संख्या पहुंची 18

जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
               प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जिला औषधि निरीक्षक की चल रही जांच में चार और नई फर्मों के नाम सामने आए, जिनके खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसी के साथ तस्करी में शामिल फर्मों की कुल संख्या अब तक 18 हो गई है।
जांच में सामने आया है कि सभी फर्में दिल्ली की मेसर्स वान्या इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर विशाल उपाध्याय निवासी अशोक विहार कॉलोनी, सरसावा देहात, सहारनपुर से जुड़कर करोड़ों रुपये का प्रतिबंधित कफ सिरप का लेन-देन कर रही थीं। औषधि विभाग को वान्या इंटरप्राइजेज की एक्सेल शीट में ऐसे पुख्ता प्रमाण मिले हैं, जिनसे स्पष्ट है कि इन फर्मों ने 1.86 लाख से अधिक कोडिनयुक्त कफ सिरप की शीशियों का अवैध व्यापार किया।
जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने जांच रिपोर्ट के आधार पर चारों फर्मों के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए एएसपी को तहरीर सौंप दी है। जिन फर्मों के नाम नए सिरे से सामने आए उनमें प्रोपराइटर शिवम कुमार मौर्य पुत्र जय कुमार मौर्य निवासी विशेषरपुर चौकिया समेत अन्य तीन फर्मों के नाम औषधि विभाग ने विस्तृत रिपोर्ट में शामिल किए हैं।जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद ने कहा कि जिन लोगों की भूमिका इस तस्करी में पाई जा रही है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और की जाएगी।
उधर औषधि निरीक्षक रजत पांडे ने बताया कि चार नई फर्में जांच के दायरे में आई हैं, इनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। अब तक 18 फर्मों पर कार्रवाई हो चुकी है। यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह एक राज्यव्यापी स्तर का बड़ा रैकेट है, जिसमें स्थानीय मेडिकल एजेंसियों, सप्लायरों और बड़ी फर्मों की मिलीभगत सामने आ रही है।जौनपुर पुलिस ने भी तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। मामला लगातार गहराता जा रहा है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This