कम्पोजिट विद्यलय में चला स्कूल चलो अभियान
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7. क्षेत्र के सबरहद स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को छात्र छात्राओं का नवीन नामांकन किया गया।प्रधानाचार्य अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि नया प्रवेश लेने वाले बच्चों का नामांकन कर उनका स्वागत तिलक लगाकर और माला फूल देकर किया गया।

प्रधानाचार्य ने बताया कि इस अभियान के तहत शासन की मंशा हर वर्ग के बच्चे को स्कूल तक ले आने और उसे बेहतर शिक्षा देने की है। इस दिशा में विद्यालय द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत सबरहद विकास खण्ड शाहगंज जनपद जौनपुर में बच्चों का नवीन नामांकन किया गया एवं उनका स्वागत रोरी लगाकर माला, फूल, पुष्पगुच्छ देकर किया गया।
















