करेंट से झुलसे प्राइवेट लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत

करेंट से झुलसे प्राइवेट लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             क्षेत्र के बद्दोपुर निवासी प्राइवेट लाइनमैन की उपचार के दौरान हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को घर से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुटी रही।उक्त गांव निवासी कमलेश बिंद (45) काफी समय से विद्युत विभाग में प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर गांव के ही पप्पू बिंद के साथ काम करता था।
पांच दिन पूर्व बगल गांव छताईंकला में बिजली ठीक करने के दौरान करेंट की चपेट में आकर गम्भीर रुप से झुलस गया। परिवार के लोग उपचार के लिए जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव घर लाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच में जुट गई।परिवार के लोगों ने मौत को  संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। परिजनों का आरोप है कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार की चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी रही।
Previous articleमोबाईल पर स्टेटस लगाने को लेकर बोलेरो चालक ने जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
Next articleकोतवाल के तबादले से गोल्ड माफिया की पौ बारह! नए कोतवाल की अग्नि परीक्षा है यह मुकदमा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?