कलम का सिपाही यादों में आज भी जिन्दा है! छठवीं पुण्यतिथि दी श्रद्धांजलि

कलम का सिपाही यादों में आज भी जिन्दा है! छठवीं पुण्यतिथि दी श्रद्धांजलि

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
              ग्रामीण पत्रकारिता के सशक्त स्तंभ और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक सदस्य एवं प्रथम प्रदेश महासचिव स्वर्गीय राजेंद्र सोनी की छठवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कस्बा स्थित केडी इण्टर कॉलेज के सभागार में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण किया।
प्रबंधक डॉ. नीरज सोनी ने कहा कि आदरणीय पिता स्वर्गीय राजेन्द्र सोनी केवल एक पत्रकार नहीं,बल्कि संगठन निर्माण की दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण के प्रतीक थे।स्थापना काल से ही उन्होंने संगठन को मजबूत आधार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उनके विचारों की स्पष्टता और कार्यशैली की ईमानदारी ने उन्हें पत्रकारिता जगत में विशिष्ट पहचान दिलाई।
उनके असमय निधन से जो शून्य उत्पन्न हुआ,वह आज भी सभी को खलता है,किंतु उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और आदर्शों की रोशनी आज भी संगठन को दिशा दे रही है।सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सोनी ने न केवल संगठन को सुदृढ़ करने में योगदान दिया,बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया।उन्होंने कस्बा में केडी इण्टर कॉलेज की स्थापना कर समाज में शिक्षा के प्रसार का मार्ग प्रशस्त किया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी निष्ठा और निर्भीकता उन्हें क्षेत्र का अग्रणी व्यक्तित्व बनाती है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उन्हें श्रद्धा और श्रद्धांजलि के साथ नमन किया।श्रद्धांजलि सभा में प्रधानाचार्या नीतू सेठ,प्रेमलता,यूसुफ खान,रविन्द्र यादव, मेवालाल,अरशद,मधु यादव,गरिमा यादव,मेवालाल,राम मूरत,धर्मेंद्र कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleकार से धक्का लगने पर युवक की पीटकर हत्या, गांव में तनाव, भारी फोर्स तैनात
Next articleअप्रैल में ही जून जैसी गर्मी, 40 जिलों में लू का अलर्ट, बारिश से राहत के संकेत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?