कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
# स्कूल चलो अभियान के तहत छात्राओं ने बताया शिक्षा का महत्व
महराजगंज। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 सर्व शिक्षा अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शुक्रवार को सवंसा से जागरूकता रैली निकाली रैली के माध्यम से छात्रों ने छात्राओं ने नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सवंसा विद्यालय की छात्राएं शामिल हुए।छात्राओ ने कतारबद्ध होकर परिसर से निकलकर बैंक चौराहा, केवटली बाजार होते हुए स्कूल परिसर में आकर रैली को समाप्त किया।
इस दौरान छात्राओ ने घर-घर दीप जलाओ, लड़का लड़की सभी को पढ़ाओ और लड़का-लड़की एक समान, दोनों को दो विद्या दान, के नारों के साथ जागरूक करते रहे। रैली के बाद प्रधानाध्यापिका ने कहा कि शिक्षा के स्तर को बढ़ाना है तो सबको जागरूक होना होगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा देना ही हमारी प्राथमिकता है।सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष जोर दिया। बच्चों को शिक्षित करना ही हमारा कर्तव्य है। उन्होंने अभिभावकों से स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को स्कूल भेजने और नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वार्डन पूनम अग्रहरि, राजमती, पुष्पा, ज्ञाना, रश्मि, मंजू, वीणा, सुशीला, दुर्गा सहित स्टाफ विद्यालय की छात्राएं मौजूद रही।