कहासुनी के बाद बदमाशों ने चार को मारी गोली

कहासुनी के बाद बदमाशों ने चार को मारी गोली                             

चंदौली।
तहलका 24×7 
               मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के समीप हाईवे किनारे बदमाशों ने पुराने विवाद में चार लोगों को गोली मार दी।घायलों को ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया है।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी गोलू यादव (26) सहजौर गांव में अपने मामा जयप्रकाश यादव के यहां रहता था।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर गांव में कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया, इसके बाद देर रात सहजौर गांव के एक युवक ने गोलू यादव पर फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुनकर बीच बचाव में आए सोनू यादव, कृष्णा यादव और अक्षय यादव को भी गोली लग गई। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। आनन फानन में ग्रामीण घायलों को निजी वाहन से बीएचयू ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे।
जहां तीनों का इलाज चल रहा है। इसमें गोलू यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद माैके पर मुगलसराय कोतवाली सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस आरोपी के घर जाकर पूछताछ करने में जुटी रही। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों को गोली लगी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घायलों का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है।
Previous articleमणिकर्णिका घाट पर शव यात्रियों से बदसलूकी का आरोप
Next articleएसबीएल एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में भीषण धमाका, 17 लोगों की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?