12.1 C
Delhi
Wednesday, January 14, 2026

कांग्रेसियों ने पुल में आई दरार को भरा, जांच की मांग

कांग्रेसियों ने पुल में आई दरार को भरा, जांच की मांग

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               ओदार-सिंधोरा मार्ग पर बने नाद नदी पुल में आई दरार के प्रति प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेसी स्वयं श्रमदान कर गड्ढे को भरा और निर्माण कार्य में हुई लापरवाही की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।उक्त मार्ग पर पुल के पास बने गड्ढे में आये दिन लोगों के गिरकर घायल होने की सूचना पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू राम  कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और उनकी मदद से मिट्टी डालकर गड्ढे को भरा।
जिससे अब लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। इस बाबत जिला उपाध्यक्ष ने कहाकि भाजपा सरकार में दो करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण करवाया, लेकिन कुछ साल नही बीता कि पुल में दरार गड्ढे होने से यह साबित करता है कि इस पुल में जबरदस्त घोटाला हुआ है। तत्काल इस पुल की जांच कर कार्रवाई नही हुई तो जिला कांग्रेस पार्टी के लोग जिला मुख्यालय पर सरकार व घोटालेबाज अधिकारियों के खिलाफ धरना देने को बाध्य होगे।
इस दौरान राकेश सिंह उर्फ रिशु, कृष्ण भूषण मिश्रा, रवि पटेल, मनीष पाठक, राजू भारती, शिवकुमार, विक्रम कुमार, प्रिंस कुमार, सत्यम पटेल, बबलू कुमार, आनंद सिंह, रविंद्र कुमार, चंदन, दीना सिंह आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

नीलगाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल, मासूम सुरक्षित

नीलगाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल, मासूम सुरक्षित जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               जफराबाद थाना...

More Articles Like This