कार के धक्के से  वृद्ध की मौत

कार के धक्के से वृद्ध की मौत

पिंडरा, जौनपुर।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             फूलपुर थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर गांव के सामने सोमवार की शाम हाइवे पार करते समय कार की चपेट में आये 67 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र के लखमीपुर  निवासी मोहनलाल (67) वाराणसी-जौनपुर फोरलेन मार्ग पर चुप्पेपुर गांव के सामने पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार के चपेट में आ गए और हवा में उछलते हुए सड़क के किनारे जा गिरे। जिससे हाथ, पैर व सिर में गम्भीर चोटें आई। गम्भीर अवस्था में पुलिस पिंडरा पीएचसी लाई। जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद चालक कार समेत फरार हो गया।
Previous articleशरबत विवाद: रामदेव पर हाईकोर्ट सख़्त, रूह अफजा को लेकर रामदेव के बयान पर हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
Next articleऐसा गांव जहां बिजली के एक पोल के लिए हुआ था खूनी संघर्ष, बिछ गई थी 27 लाशें
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?