24.1 C
Delhi
Wednesday, February 19, 2025

काली कोट न्याय और संघर्ष की प्रतीक : हरिशंकर सिंह

काली कोट न्याय और संघर्ष की प्रतीक : हरिशंकर सिंह

# तहसील बार एसोसिएशन शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता
तहलका 24×7.                                                              तहसील बार एसोसिएशन पिण्डरा का शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार कॉउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह ने कहाकि वकीलों की कोई जाति व सम्प्रदाय नही होता।

बल्कि काली कोट उनकी पहचान होती है।उन्होंने कहा कि काली कोट ही हमे न्याय और सम्मान दिलाने का काम करती है। हमें एक रहकर वकीलों के हितों के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। इसके लिए हम सैदव खड़े रहेंगे। उन्होंने पिंडरा बार को 70 हजार रुपए के लाइब्रेरी के लिए किताब उपलब्ध कराने की घोषणा की। वहीं विशिष्ट अतिथि व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविशंकर सिंह ने तहसील परिसर में इंटर लॉकिंग और टीनशेड लगवाने की घोषणा की।

शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल, महामंत्री सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जावेद खान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष छोटेलाल, अमर सिंह यादव, कोषाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह, सह सचिव प्रशासन आशुतोष कुमार सिंह, पुस्तकालय सचिव श्यामसुंदर पटेल, ऑडिटर दिनेश यादव, प्रबंध समिति के सदस्य जवाहरलाल वर्मा, श्याम मोहन उपाध्याय, दुर्गेश मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, अंकित मिश्रा, श्रीनाथ गोंड़, पंधारी यादव ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।

समारोह की अध्यक्षता पूर्व बार अध्यक्ष कमला प्रसाद मिश्रा, स्वागत बार अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल तथा संचालन जवाहर लाल वर्मा व अश्वनी मिश्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ने किया।

इस दौरान ग्रामीण न्यायालय के न्यायाधिकारी सत्यम सिंघल, एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, एसडीएम न्यायिक प्रज्ञा सिंह, तहसीलदार विकास पांडेय, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, एमएलसी प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन सिंह, सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएस पटेल, बनारस बार अध्यक्ष सतीश तिवारी, सेंट्रल बार अध्यक्ष मंगलेश दुबे, महामन्त्री राजेश गुप्ता, राजातालाब बार अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, शासकीय अधिवक्ता अशोक वर्मा, पूर्व पिंडरा बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रितराज माथुर, श्रीप्रकाश मिश्रा, सतीश पांडेय समेत अनेक अधिवक्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका न्यूज नेटवर्क              ...

More Articles Like This