काली पट्टी बांध अटेवा ने जताया एनपीएस का विरोध
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
अटेवा के बैनर तले मंगलवार को क्षेत्र के शिक्षकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर एनपीएस का प्रतीकात्मक विरोध जताया। इस दौरान एक सुर में पुरानी पेंशन बहाली की राग अलापते दिखे।

अटेवा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के आह्वान पर मंगलवार को अटेवा की क्षेत्रीय इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में पुरा संभलशाह, भगासा, डेहरी, रूधौली, डीह असरफाबाद समेत तमाम स्कूलों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध एनपीएस का प्रतीकात्मक विरोध जताया। इकाई अध्यक्ष श्री मिश्र ने एनपीएस को एक छलावा बताया। उन्होंने कहा कि रंचमात्र भी यह स्कीम कर्मचारियों के हित में नहीं है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और शिक्षक इमरान संभल शाही ने अटेवा की मांग को जायज ठहराते हुए सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग का भरपूर समर्थन किया।

इस दौरान अरविंद यादव, हनुमान प्रजापति, संजय सिंह, आलोक यादव समेत तमाम लोगों ने पुरानी पेंशन बहाली की सरकार से मांग की है। गौरतलब हो कि आज ही के दिन तत्कालीन सरकार द्वारा ओल्ड पेंशन स्कीम की जगह एनपीएस को लागू किया गया।

















