काशी एक्‍सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, चेकिंग कर ट्रेन को किया रवाना

काशी एक्‍सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, चेकिंग कर ट्रेन को किया रवाना

मऊ।
तहलका 24×7
             रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब काशी एक्सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही गोरखपुर से वाराणसी तक रेलवे और पुलिस विभाग सक्रिय हो गई। ट्रेन को मऊ जंक्शन पर रोक यात्रियों को उतारकर दो घंटे तक चेकिंग की गई।काशी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15018 रोज सुबह गोरखपुर से चलकर मुंबई लोकमान्य तिलक तक जाती है।
मंगलवार की सुबह 5:53 बजे ट्रेन गोरखपुर से यात्रियों को लेकर रवाना हुई। इसी बीच इंटरनेट के माध्यम से किसी ने ट्रेन में बम होने की सूचना दी। ट्रेन 9:32 बजे मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही मऊ एसपी इलामारन जी, एएसपी अनूप कुमार, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह बम डिस्पोजल स्क्वाड टीम के साथ मौजूद थे।
ट्रेन रुकते ही यात्रियों को बाहर निकालकर चेकिंग शुरु की गई।चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ, लेकिन उसमें विस्फोटक जैसा कुछ नहीं था। रेलवे की टेक्निकल टीम ने भी अपने अनुसार बैग की चेकिंग की। एसपी इलामारन जी ने बताया कि यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकालकर चेकिंग की गई है, लेकिन विस्फोटक जैसा कुछ मिला नहीं है। गलत सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है। काशी एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के बाद सुरक्षाकर्मियों ने सभी यात्रियों को बोगी के गेट के सामने लाइन लगाकर दोबारा ट्रेन में प्रवेश कराया।
Previous articleनगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता
Next articleपत्नी से झगड़ा के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?