किड्स समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों ने रिबन काटकर किया उद्घाटन

किड्स समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों ने रिबन काटकर किया उद्घाटन

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय किड्स समर कैंप का शुभारंभ गुरुवार को पूर्वी कौड़िया स्थित निहारिका ब्यूटी सैलून परिसर में हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन बच्चों ने रिबन काटकर किया।इसके बाद श्रद्धापूर्वक श्याम बाबा की आरती संपन्न हुई,जिसमें उपस्थित लोगों ने सुख समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की।कैंप के प्रथम दिन बच्चों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बच्चों ने उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लेते हुए प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।आयोजकों ने बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया।इस अवसर पर लायन्स क्लब के जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मनीष अग्रहरि ने बच्चों को आइसक्रीम वितरित की, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें नई सीख और अनुभव प्रदान करना है।कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष खुशबू जायसवाल,आराधना अग्रवाल,नेहा अग्रहरि सहित सदस्य,अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।सभी ने समर कैंप की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।कैंप के सफल आयोजन में संजना,नेहा,काजल,अंशिका, हर्षिता,भूमि,भाग्यश्री एवं निवेदिता का विशेष सहयोग रहा।
Previous articleबीएसए कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Next articleनिःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 70 की जांच, 14 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?