किसानों के लिए समर्पित है सरकार, योजनाओं का उठाएं लाभ: डॉ. अवधेश सिंह

किसानों के लिए समर्पित है सरकार,योजनाओं का उठाएं लाभ: डॉ.अवधेश सिंह

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
           विधायक डॉ.अवधेश सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार बनी है जो पूरी तरह किसानों के हितों के लिए समर्पित है।किसानों के लिए सैकड़ों योजनाएं संचालित की जा रही हैं,जिनका लाभ लेकर वे अपनी आय बढ़ा सकते हैं।मकसूदन पट्टी (ताड़ी) में आयोजित बनारस बड़ागांव बीकीपर्स एफपीसी की किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आज गांवों से पशुधन धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है,जबकि पूरी दुनिया प्राकृतिक खेती और जैविक कृषि की ओर बढ़ रही है।
उन्होंने किसानों से पशुपालन को बढ़ावा देने का आह्वान किया।विधायक ने कहा कि सरकार किसानों से गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदकर देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है।उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि ताड़ी, कुआर और नेवादा में डबल लेन सीसी रोड,कुरू में आईटीआई तथा सिंधोरा में मेडिकल कॉलेज जैसी सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाएं धरातल पर दिखाई दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में जनता का वोट लेकर केवल निजी हित साधे गए,जबकि डबल इंजन सरकार ने पिछले नौ वर्षों में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं।साथ ही उन्होंने लोगों को जातीय आधार पर समाज को बांटने वाली राजनीति से सावधान रहने की सलाह दी।अपने संबोधन में उन्होंने पशुपालन को अतिरिक्त आय का बेहतर माध्यम बताते हुए कहा कि यदि गाय पालना संभव न हो तो किसान बकरी पालन अपनाएं।उन्होंने बताया कि कोरोना काल में बकरी के दूध की काफी मांग रही और इसकी लागत भी अपेक्षाकृत कम होती है।
कार्यक्रम के दौरान लगभग दो दर्जन किसानों को तिल, रागी एवं अन्य मोटे अनाजों के बीज वितरित किए गए। एफपीओ के चेयरमैन पवन सिंह ने किसानों की सुविधा के लिए संपर्क मार्ग निर्माण हेतु विधायक निधि से धनराशि आवंटित किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अनुज सिंह,गुलाब सिंह,अजय सिंह,रितेश सिंह,मोती पाठक,राजेश तिवारी,अशोक राजभर,बसंत पटेल,कंपनी के सीईओ प्रदीप पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Previous articleराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी का बड़ा खुलासा, नोट गिनती में मिलीं गंभीर अनियमितताएं
Next articleकिसानों की लागत निकालना मुश्किल, आलू की कीमतों में भारी गिरावट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?