केयरटेकर पर लाखों के जेवर चोरी का आरोप, मुकदमा दर्ज

केयरटेकर पर लाखों के जेवर चोरी का आरोप,मुकदमा दर्ज

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
             बेसहूपुर गांव निवासी दुर्गविजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उनके केयरटेकर सरपतहां क्षेत्र के उसरा गांव निवासी मनोज उर्फ रामलेख के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।उधर घटना के बाद से ही केयरटेकर फरार चल रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि आंखों की समस्या के चलते उन्होंने अपने घर की देखभाल के लिए मनोज को केयरटेकर के रुप में रखा था।गत 16 जून को वह घर पहुंचे और आलमारी में रुपये रखने के लिए उसे खोला तो उसमें रखे सोने और चांदी के जेवर गायब मिले। पीड़ित ने अपने केयरटेकर पर ही जेवर चोरी करने का संदेह जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
Previous articleफोन पर बात करने से मना करने पर किशोरी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी
Next articleमालगाड़ी के सामने कूदकर अज्ञात व्यक्ति ने दी जान, शिनाख्त में जुटी जीआरपी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?