कैंडल मार्च निकालकर व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि, जताया विरोध
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार में व्यापार मंडल द्वारा गुरुवार की रात कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।इस दौरान व्यापार मंडल ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद का विरोध जताया।

बाजार स्थित चौक पर स्थापित चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कैंडल मार्च की अगुवाई करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष मानस मिश्र व अन्य लोगों ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद का विरोध करते हुए सरकार से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे से समूचा बाजार गूंज उठा।

तत्पश्चात दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।इस दौरान राजेश सोनी, आशीष पाण्डेय, प्रदीप मिश्र, शिवम रजक, आशीष सोनी, प्रसिद्ध नारायण, मनीष अग्रहरि समेत व्यापार मंडल के लोग मौजूद रहे।

















