कोहरे की चादर में सर्द हवाओं के कहर से सड़कों पर पसरा सन्नाटा

कोहरे की चादर में सर्द हवाओं के कहर से सड़कों पर पसरा सन्नाटा

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
             बुधवार को दिन की शुरुआत कोहरे और सर्द हवाओं के साथ शुरु हुई।जहां समूचा क्षेत्र कोहरे के चादर से घिरा हुआ दिखा।वहीं रातभर चली सर्द हवाओं ने लोगों में ठंड का एहसास बढ़ा दिया।इस दौरान क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और क्षेत्र में जनजीवन खासा प्रभावित रहा।
मंगलवार दोपहर से मौसम के बिगड़े मिजाज का असर दूसरे दिन बुधवार को कोहरे और सर्द हवाओं के रुप में देखने को मिला।सुबह की शुरुआत लोगों की कोहरे के साथ हुआ।लगभग दस बजे तक समूचा क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा रहा।इस दौरान लखनऊ बलिया राजमार्ग समेत अन्य प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।विजिबिलिटी लगभग शून्य पर रही।आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों समेत अन्य वाहनों पर मानों ब्रेक सा लग गया हो।
वे भी इण्डीकेटर और हेडलाइट के सहारे रेंगते नजर आए।क्षेत्र के स्कूल, कॉलेजों में भी समय से संख्या बल प्रभावित रही।खेत खलिहानों में भी लोगों का दिखना न के बराबर रहा।समूचा जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा।बहरहाल पूर्वाह्न दस बजे के बाद भगवान भास्कर के दर्शन के बाद ही कोहरा छंटने का नाम लिया और सड़कों समेत कुल खेत खलिहानों और बाजारों में लोगों की चहल-पहल देखने को मिली। दोपहर में लोग खिली धूप का आनन्द लेते दिखाई पड़े।
Previous articleमौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस
Next articleखड़े डम्फर में ट्रेलर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?