क्षतिग्रस्त सड़क से आवागमन में परेशानी, ग्रामीणों में रोष

क्षतिग्रस्त सड़क से आवागमन में परेशानी, ग्रामीणों में रोष

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              पिंडरा क्षेत्र की लगभग आधा दर्जन सड़के बारिश के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जिसपर ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बताते हैं कि देवराई रेलवे फाटक से लेकर सराय गांव स्कूल और पानी टंकी के पास बारिश के बाद सड़कों पर गड्ढा बन गया, जिससे जलजमाव हो गया है।
जिसपर पैदल चलना दूभर हो गया है। ग्रामीण आयुष चौबे ने बताया कि आये दिन लोग गिर कर घायल हो रहे हैं। कुछ दिन पहले  साइकिल सवार बुजुर्ग के गड्ढे में गिरने से हाथ पैर में गंभीर चोटें आई। जबकि देवराई सराय मार्ग से आधा दर्जन  गावों के लोगो का आवागमन होता है।  फूलपुर-सिंधोरा मार्ग को भी यही सड़क जोड़ती है।
इसके अलावा पिंडरा, देवराई मार्ग, रामपुर- नथईपुर मार्ग, थाना – फूलपुर मार्ग, करखियाव-उधोपुर मार्ग की हालत खस्ताहाल है। ग्रामीणों ने उक्त सड़क के मरम्मत व निर्माण करने की मांग की है। वहीं क्षेत्रीय विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहाकि बारिश से कुछ सड़के क्षतिग्रस्त हुई हैं, बरसात के बाद ठीक करा दी जाएंगी।
Previous articleविधायक ने दी पूर्व विधायक की पत्नी को श्रद्धांजलि
Next articleआमने-सामने भिड़ी बाइक, युवक की मौत, वृद्ध गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?