खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 2 की मौत, एक गंभीर

खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 2 की मौत, एक गंभीर

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
              जिले के लाइन बाजार थानान्तर्गत कुद्दूपुर के पास खड़े ट्रैक्टर में बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
       
क्षेत्र के बेलवा रामसागर गांव निवासी शुभम (22) पुत्र शिवशंकर, जय सिंह (24) पुत्र विजय कुमार और दीपक कुमार (22) पुत्र दयांशकर एक ही बाइक पर सवार होकर कुद्दूपुर के पास लड्डू लेने आए थे। घर वापसी के दौरान कुद्दूपुर के पास खड़ी ट्रैक्टर में तेज रफ्तार बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।
आननफानन में स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने शुभम और जय को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Previous articleतानाशाही रवैये के खिलाफ रोजगार सेवकों का विरोध प्रदर्शन
Next articleदुकान में फटा सिलेंडर, शटर ढहा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?