खड़ी हाइवा में एम्बुलेंस भिड़ी, परखच्चे उड़े,दो लोग घायल,हालत गंभीर
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
फूलपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-जौनपुर फोरलेन मार्ग पर सड़क के किनारे खड़े हाइवा में एक निजी एम्बुलेंस जा घुसी।जिससे उसमें सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े 8 बजे की है।बताते है कि लखनऊ से एक निजी एम्बुलेंस वाराणसी में एक मरीज को छोड़ने के बाद वापस लखनऊ जा रहा था।

तभी फोरलेन मार्ग पर सुरही ओवरब्रिज के कुछ दूर पहले सड़क के किनारे खड़ी हाइवा में पीछे से जा भिड़ी।जिसके चलते एम्बुलेंस ड्राइवर शिव कुमार (30) निवासी मरदानपुर अमेठी व सहायक सुनील कुमार यादव निवासी कदौली बहराइच का पैर बुरी तरह टूटने व जख्मी होने के साथ सिर में चोटे आईं।दुर्घटना में एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

वहीं घटना के बाद चालक हाइवा समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज करखियाव अमित पांडेय ने घायलों को एम्बुलेंस से पीएचसी पिंडरा भेजा।जहां हालत गंभीर होने पर दोनो को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।चौकी इंचार्ज ने बताया कि हो सकता है कि एम्बुलेंस चालक को झपकी आने के चलते यह घटना हुई।

















