खाई में पलटी कार, किन्नर की मौत, चालक की हालत नाजुक
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
प्रयागराज से लौट रही आर्टिका कार खाई में पलट गई। हादसे में एक किन्नर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरायरूस्तम गांव की रहने वाली 29 वर्षीय किन्नर अंजली मूल रुप से आसाम की रहने वाली थी।

करीब 16 वर्षों से मुंगराबादशाहपुर में शकीला किन्नर के साथ रह रही थी। शनिवार की शाम को वह अपनी आर्टिका कार से प्रयागराज गई थी। लौटते समय प्रयागराज मार्ग पर पांडेयपुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में किन्नर अंजली वाहन के नीचे आ गई जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि चालक अंबुज मौर्य (28) पुत्र वेद प्रकाश मौर्य निवासी कोदहूं गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आस पास के लोग अंबुज मौर्य को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चालक की हालत नाज़ुक बताईं जा रही है।

















