खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की बिल्डिंग में आग, फाइलें और कंप्यूटर सिस्टम जलने की आशंका

खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की बिल्डिंग में आग,फाइलें और कंप्यूटर सिस्टम जलने की आशंका

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
               राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र स्थित खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की बिल्डिंग में सोमवार सुबह आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि कार्यालय खुलने के समय करीब 10 बजे बिल्डिंग में आग लगी।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखी महत्वपूर्ण फाइलों और कंप्यूटर सिस्टम के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।हालांकि,आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है। गौरतलब है कि लखनऊ में बीती देर रात से लगातार बारिश हो रही है।ऐसे में बारिश के बीच सरकारी कार्यालय की बिल्डिंग में आग लगने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और आग लगने के संभावित कारणों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया,जिससे आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।फिलहाल संबंधित विभाग और दमकल अधिकारी आग लगने के कारणों तथा नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।
Previous articleभंडारे में उमड़े शिवभक्त, बर्फ से बने शिवलिंग ने मोहा मन
Next articleनागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से भगदड़ जैसी स्थिति, कई श्रद्धालु घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?