खाद्य विभाग की टीम ने लिया सैम्पल, मचा हड़कंप

खाद्य विभाग की टीम ने लिया सैम्पल, मचा हड़कंप

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             सिंधोरा कस्बे में शनिवार को खाद्य विभाग की टीम द्वारा उत्पादों के जांच के लिए गठित टीम ने आधा दर्जन दुकानों से खाद्य सामग्री की जांच कर सैम्पल लिया। जानकारी मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानों के शटर गिर गए।खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजकुमार, संतोष और पंकज ने सिंधोरा बाजार के व्यापारी सुरेश पाल के दुकान पर पहुंच कर दूध का सैंपल लिया, वहीं विजय मद्धेशिया के यहां भी गाड़ी से सोनपापड़ी उतरते देख अधिकारी वहां भी पहुंच गए।
इसके अलावा गरथमा में अमरनाथ मौर्या के यहां से भी कुट्टू का आटा लिया गया। सिंधोरा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष धनंजय मोदनवाल (सोनू) व महामंत्री सुबाष चन्द्र गुप्ता को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से कहा कि छापामारी व सैंपल लेने से पूर्व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सूचित कर दें। जिससे व्यापार मंडल द्वारा अधिकारियों को सहयोग मिल सके।
Previous articleसंचारी रोग नियंत्रण में शिक्षकों की भूमिका अहम
Next articleलोनियापट्टी गांव में जेई और लाइनमैनों को बंधक बनाकर पीटा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?