खालिसपुर में 52 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा आरओबी : डॉ. अवधेश सिंह

खालिसपुर में 52 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा आरओबी : डॉ. अवधेश सिंह

वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहाकि खालिसपुर में 52 करोड़ रुपए की लागत से शीघ्र ही आरओबी बनकर तैयार होगा। इससे चार जनपदों के हजारों लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। टेंडर होते ही काम शुरू होंगे।उक्त जानकारी फूलपुर बाजार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।उन्होंने कहाकि क्षेत्रीय लोगों द्वारा लंबे समय से खालिसपुर रेलवे फाटक पर आरओबी की मांग की जा रही थी।
जिसकी मांग पिंडरा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान आये प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखी थी। जिसकी अब वित्तीय स्वीकृति के साथ नोटिफिकेशन भी जारी हो गया। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि इस रेल ओवर ब्रिज के बनने से जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर व बलिया के लोगोंको को सीधे फायदा मिलेगा। हर आधे घण्टे पर रेलवे फाटक बंद होने से जाम लगने के साथ समय की बर्बादी होती थी।
अब आवागमन करने में उक्त आरओबी के बनने के बाद सहूलियत मिलेगी।उत्तर रेलवे के वाराणसी जफराबाद रेल खण्ड पर खालिसपुर में एकमुश्त व्यवस्था योजनांतर्गत 2 लेन उपरगामी सेतु निर्माण कार्य की वित्तीय स्वीकृति 52 करोड़ 33 लाख है। जिसमे 19 करोड़ रुपये से अधिक राशि मुख्य पुल के निर्माण में और डेढ़ करोड़ रुपए भवनों के अधिग्रहण व ध्वस्तीकरण में खर्च होंगे। वही अप्रोच मार्ग के निर्माण व अन्य कार्य पर 32 करोड़ से अधिक की राशि व्यय होगी।
जिसके सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में पौने 12 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल गई है।मुख्य पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग व अन्य कार्य उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा किया जाएगा।पत्रकार वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, ग्राम प्रधान महेश सिंह, शशि कपूर कन्नौजिया, दिलीप दुबे, रमेश विश्वकर्मा, जितेंद पांडेय, शिव सिंह, विजय सिंह डब्बू रहे।
Previous articleट्रामा सेंटर प्रभारी और दो बाउंसरों पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Next articleनाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की कैद 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?