खेतासराय थाने पर हुआ साइबर सेल का उद्घाटन

खेतासराय थाने पर हुआ साइबर सेल का उद्घाटन

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
             साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से थाना खेतासराय में शनिवार को साइबर सेल का शुभारंभ किया गया। थाने की यह नई सुविधा साइबर अपराध के समाधान में मददगार साबित होगा। जिसका उद्घाटन साइबर सेल के प्रभारी उप निरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी को फीता काटकर उद्घाटन  करते हुए सौंपी गई।
एसआई तारिक ने जिम्मेदारी सम्भाला, उनके सहयोग के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर मयंक राय व कांस्टेबल अमन चौहान और महिला कांस्टेबल पुष्पा शुक्ला को नियुक्त किया गया।इस दौरान उपनिरीक्षक तारिक अंसारी ने बताया कि साइबर सेल के माध्यम से ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध तथा अन्य साइबर संबंधी मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
Previous articleकॉलेज खुदौली में मनाया गया दसवां आयुर्वेद दिवस
Next articleएसडीएम ने किया नए अधिवक्ता भवन का शिलान्यास, अधिवक्ता कोष से बनेगा भवन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?