12.1 C
Delhi
Sunday, January 18, 2026

खेत में सिंचाई के लिए गए दंपति रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

खेत में सिंचाई के लिए गए दंपति रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

# देर रात थाने पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने जताया हत्या कर शव गायब करने का अंदेशा, पुलिस और आला अधिकारी मौके पर 

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
               विशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में रविवार की भोर खेत की सिंचाई करने गए दलित दंपति खेत से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। देर शाम तक उनको घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। खेत में उनका फावड़ा, साइकिल और चप्पल पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चैहान मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
आस पास काफी तलाश करने के बाद देर रात दर्जनों ग्रामीण थाने पर पहुंच गए। दंपति के लापता होने की खबर लगते ही थाने पर सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान व एसपी सिटी अरविंद वर्मा पहुंच गए। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जाहिर करते हुए अज्ञात के नाम तहरीर दिया है। रात में ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल शुरु कर दी। मामले में पुलिस गांव में दंपति से पुरानी रंजिश से लेकर विभिन्न पहलुओं से घटना की छानबीन कर रही है।
गांव निवासी राम चरित्तर (62) वर्षों पूर्व से गांव के ही धर्मवीर सिंह का खेत बंटाई पर जोतते बोते रहे हैं। इस वर्ष खेत में गेहूं की फसल बोई गई है। जिसकी सिंचाई के लिए वह अपनी पत्नी किस्मत्ती (58) के साथ रविवार की सुबह लगभग छह बजे खेत में गए थे। शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोग खोजते हुए खेत में पहुंचे। वहां पर उनका कुछ पता न चलने पर अगल बगल के खेतों में भी काफी दूर तक खोजबीन की गई। खेत में राम चरित्तर का चप्पल, फावड़ा और साइकिल मिली। लेकिन उन दोनों का कहीं पता नहीं चला।
दंपति को अचानक गायब हो जाने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई।घटना से आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण देर रात लगभग साढ़े दस बजे थाने पर जमा हो गए। एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच टार्च की रोशनी में घटनास्थल का निरीक्षण किए। आश्वासन दिया कि बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This