28.1 C
Delhi
Friday, July 18, 2025

गंगा का बढ़ाव जारी, 62.52 मीटर पर पहुंचा जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी निगरानी

गंगा का बढ़ाव जारी, 62.52 मीटर पर पहुंचा जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी निगरानी

वाराणसी।
तहलका 24×7
           लगातार बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। वाराणसी में गंगा 10 मिलीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही है। जलस्तर बढ़कर 62.52 मीटर पर पहुंच गया है। ऐसे में तटवर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर और खतरे का बिंदु 71.26 मीटर है। ऐसे में जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु से लगभग 8 मीटर नीचे है, लेकिन सावधानी जरूरी है।
गर्मी में गंगा में बीच में रेत दिख रही थी। हालांकि, मानसून की दस्तक के बाद देश के पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इससे गंगा के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले चार दिनों से तेजी से पानी बढ़ रहा है।बुधवार की सुबह गंगा का जलस्तर 62.52 मीटर रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर 10मिलीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है।
गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद तटवर्ती इलाके में निगरानी बढ़ गई है। गंगा घाटों पर रहने वालों और नाविकों ने तैयारी शुरू कर दी है। अपने सामानों को घाटों पर ऊपर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। वहीं जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम भी अलर्ट हो गई है। गंगा में निगरानी बढ़ा दी गई है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

UIDAI ने 1 करोड़ 17 लाख आधार नंबर किए डिएक्टिवेट   

UIDAI ने 1 करोड़ 17 लाख आधार नंबर किए डिएक्टिवेट नई दिल्ली। तहलका 24x7                ऐतिहासिक...

More Articles Like This