गलत कार्रवाई से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतरते समय हादसा, मौत के बाद हंगामा

गलत कार्रवाई से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा,उतरते समय हादसा,मौत के बाद हंगामा

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
             बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में गुरुवार को युवक द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ने का मामला दुखद हादसे में बदल गया।करीब तीन घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद युवक नीचे उतरते समय असंतुलित होकर गिर पड़ा,जिससे उसकी मौत हो गई।घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया।परिजन व ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार विशेषरपुर (साईनाथ) निवासी श्रीप्रकाश यादव (30) सुबह गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया।युवक का आरोप था कि राजस्व विभाग और बक्शा पुलिस ने उसके खिलाफ गलत कार्रवाई की है। उसने मांग रखी कि जब तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेगा,वह नीचे नहीं उतरेगा।तेज धूप के बीच घंटों तक युवक टावर पर बैठा रहा।उसकी मां,परिजन और ग्रामीण लगातार उसे समझाने में जुटे रहे।
सूचना पर तहसीलदार सदर,थाना प्रभारी,राजस्व टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।अधिकारियों ने काफी देर तक बातचीत कर युवक को नीचे उतरने के लिए राजी किया।बताया जाता है कि युवक नीचे उतर ही रहा था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह टावर से नीचे गिर पड़ा।गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया।परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरु कर दी।हालात को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरी कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleऐप डिलीट कराने के बहाने कम्पनी मैनेजर से 98 हजार की साइबर ठगी
Next articleडीजे विवाद की पंचायत बनी रणभूमि, महिलाओं समेत सात घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?