15.1 C
Delhi
Friday, December 12, 2025

गांजा तस्कर गिरफ्तार, कई मुकदमों में वांछित है अभियुक्त

गांजा तस्कर गिरफ्तार, कई मुकदमों में वांछित है अभियुक्त

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चिरैया मोड़ से वांछित अभियुक्त बाबूराम मौर्य पुत्र स्व. रामनयन मौर्य निवासी मुतकल्लीपुर थाना पवई, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया।
गुरुवार को पब्लिक इंटर कॉलेज फैजाबाद रोड से पुलिस ने हसन अहमद नामक तस्कर के कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया था, जबकि बाबूराम मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में थाना शाहगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथी हसन अहमद के साथ मिलकर गांजा तस्करी करता है और उसी दौरान पुलिस से बचने के लिए मौके से भाग निकला था। पुलिस जांच में बाबूराम के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के प्रयागराज, अम्बेडकर नगर, जौनपुर में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This