गाजीपुर : चोरों ने बनाया प्राथमिक विद्यालय को निशाना 

गाजीपुर : चोरों ने बनाया प्राथमिक विद्यालय को निशाना 

# दो बोरी गेहूं, एक बोरी चावल समेत दो गैस सिलेंडर किया पार 

खानपुर।
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7 
              थाना क्षेत्र के घोघवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार की देर रात चोरों ने विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर अंदर रखें दो गैस सिलेंडर समेत दो बोरी गेहूं और एक बोरी चावल पार कर दिया। सोमवार की सुबह जबे विद्यालय प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई।
तहलका प्रतिनिधि के अनुसार रविवार की देर रात चोरों ने क्षेत्र के घोघवा स्थित एक प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाते विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर समेत दो गेहूं की बोरी व एक चावल की बोरी पार कर दिया। थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जब विद्यालय प्रधानाध्यापक तहरीर दी जाएगी तब विधिक कार्यवाही होगी।
Previous articleजौनपुर : पुलिस ने थाने के मंदिर में कराई प्रेमी युगल की शादी
Next articleजौनपुर : बच्चों के विवाद में हुई मारपीट, दो महिलाओं समेत चार घायल 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?