गाजीपुर : ताइक्वांडो खिलाड़ी ऋषिता ने बढ़ाया जनपद का सम्मान
# भारतीय खेल प्राधिकरण के नेताजी सुभाष साउथर्न सेंटर में हुआ चयन
सैदपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
क्षेत्र के पिपनार गाँव निवासी अरविंद राय डबलू व रेनू राय की पुत्री राष्ट्रीय ताईक्वांडो खिलाड़ी ऋषिता राय का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण के नेताजी सुभाष साउथर्न सेंटर बैंगलोर में हो गया है।ऋषिता राय सिर्फ गाजीपुर ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश ताईक्वांडो खेल में एक चर्चित नाम है। ऋषिता राय के नाम कई राष्ट्रीय पदक हैं, ऋषिता छेत्र के गैबीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण रत रहीं हैं। वर्ष 2017 में ऋषिता ताईक्वांडो कोच अमित कुमार सिंह के संपर्क में आईं, बेहतरिन कद काठी और फ्लेक्सब्लिटी को देख कोच ने ऋषिता के अंदर छुपे हुनर को पहचान लिया और उसी समय से ताईक्वांडो का गुर सिखाने लगे।



















