गाजीपुर : प्रेमी-प्रेमिका के विवाद को सुलझाने पहुंचे सिपाही का मोबाइल प्रेमी ने तोड़ा

गाजीपुर : प्रेमी-प्रेमिका के विवाद को सुलझाने पहुंचे सिपाही का मोबाइल प्रेमी ने तोड़ा

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के सिधौना रेलवे हाल्ट पर एक प्रेमी-प्रेमिका बात-बात में ही झगड़ बैठे। सिधौना रेलवे हाल्ट पर दोनों को झगड़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सिधौना चौकी के सिपाहियों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की तो गुस्साए आशिक ने सिपाही का मोबाइल छोड़ तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी जिले के रजवाड़ी निवासी आशीष सिंह व अरुण पुत्र राजनाथ निजी कार्य से क्षेत्र के सिधौना बाजार आये थे कि अचानक आशीष की नजर उसकी प्रेमिका पर पड़ी और वह उसे लेकर सिधौना रेलवे हाल्ट पर जाकर बात करने लगा। इतने में प्रेमिका प्रेमी आशीष का मोबाइल लेकर चेक करने लगी और आशीष के मोबाईल में अचानक अपने फुफेरी बहन की फोटो देख प्रेमिका आग बबूला हो गयी। दोनों के बीच कहासुनी का दौर शुरू हुआ और कुछ देर बाद मामला एक दूसरे को मारने पीटने तक पहुंच गया। आशीष की बेवफाई से तंग आकर युवती चिल्लाते हुए आशीष से झगड़ बैठी और बाजार वासियों की सूचना पर सिधौना चौकी के सिपाही मौके पर पहुँच गये पुलिस को आता देख आशीष का मित्र अरुण भागने का प्रयास करने लगा कि सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इतने में अरुण ने एक सिपाही का मोबाइल छीनकर उसे तोड़ दिया। वहीं सिपाहियों ने युवती और उसके प्रेमी आशीष व अरुण को पकड़ कर चौकी पहुंची जहाँ युवती के परिजनों को बुलवाकर युवती को परिजनों को सुपुर्द किया गया। सिधौना चौकी इंचार्ज सुनील तिवारी ने बताया कि युवती को उसके परिवार वालों को सौंपकर दोनों युवकों पर कार्यवाही किया जा रहा है।
Previous articleजौनपुर : कथित पत्रकार निकला ईरानी गैंग का सरगना…
Next articleगाजीपुर : हाई-वे किनारे फेंकी मिली सैकड़ों पैकेट दवाईयां
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?